संदेश

प्यार पर क्या लिखू

प्यार पर क्या लिखू ये समझ नहीं आता है जीत लिखू या हार  लिखू या अपना प्यारा संसार लिखू खिलती हुई धूप  लिखू या ठंडी ठंडी बयार लिखू बारिश की बूंदो का प्यार लिखू या मेघो का गर्जन लिखू सावन की हरियाली लिखू या धरती आकाश का मिलन  लिखू सागर की गहराई लिखू या धरती का प्यार लिखू माँ बच्चो का प्यार लिखू या माँ की डॉट का दुलार लिखू पापा का प्यार लिखू या उनका आशीर्वाद लिखू बेटी की विदाई लिखू या ससुराल में सास का प्यार लिखू भाई बहन का लाड लिखू या उनका तकरार लिखू प्यार पर क्या लिखू रात की ख़ामोशी में सिसकती आवाज़ लिखू या रात में चांदनी की शीललता लिखू क्या लिखू में प्यार में अपने दिल का हाल लिखू गरिमा 

अटल तुम बहुत याद आओगे

आप  क्या गए सारा जग सूना हो गया ऐसा लगा सर से साया चला गया, आप हमको बताते थे नयी राह सारा जहा सूना सा हो गया, अब किसका मनाएंगे हम जन्मदिन वो सितारा जो तारा सा हो गया, जिसके जाने से रोई सारी  कायनात वो अटल हमारा  सा हो गया, समय तो रेत की तरह से फिसलता है हर वक्त करुण रुदन हमारा हो गया, अब किसकी आवाज़ हमें दिलायेगी जोश जो सबसे प्यारा था वो भगवन सा हो गया, आज तो देवताओ में लगी होगी होड जो भगवन देवताओ को प्यारा हो गया , आँख रो रही रही है, दिल में हाहाकार आज  जो हमारा प्यारा था वो भगवान का भी प्यारा हो गया, सूर्य भी स्तब्ध है उसकी मौत देखकर वो अटल हमारा संसार से विदा हो गया, अश्रुपूर्ण श्रदांजलि गरिमा

अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि अटल जी को

धरती रो रही है, आसमां रो रहा है , धरती से आज एक युग पुरुष विदा हो गया!! धरती रो रही है , आसमां रो रहा है, कितना प्यारा होगा वो युग पुरुष , कितना न्यारा होगा वो , जिसके लिए सम्पूर्ण राष्ट्र उसे बिदाई दे रहा है !! धरती रो रही है, आसमां रो रही है!! सब के दिलो में राज करने वाला , सब के दिलो में बसने वाला वो इंसान , आज उसके जाने से एक युग समाप्त हो गया है !! धरती रो रही है, आसमां रो रहा है, हम सबका एक प्यारा राजनेता , जो करता था सबके दिलो में राज, विपक्ष भी जिनका करता है सम्मान, ऐसा  है वो शख्स  महान, जिसके जाने से रोया पूरा हिन्दुस्तान !! धरती रो रही है,आसमां रो रहा है , धरती से एक युग पुरुष विदा हो गया !! अश्रुपूर्ण श्रदांजलि  -गरिमा 

सावन का सुहाना मौसम

सावन के  मौसम में तेरी यादो का आना उस पर बारिश  में भीग जाना पुरवाई की सोंधी सोंधी खुशबू  हर तरफ की फ़िज़ा महका रही है सावन की बूंदे ने छेड़ी है सरगम  मन के कोने में तेरी  यादो का आना मन के हर कोनो को महका जाना मेघो का गरजना और तेरा मेरी  बाहो में लिपट जाना सावन में लगता है प्यारा  सारी फ़िज़ाए धुली धुली नज़र आती है फूलो की खुशबु सारे जहा में फैल जाती है नींद उड़ जाती है चैन खो जाता है सावन में तेरी याद बहुत आती है सावन में काली बदिरा की राते भी प्यार का अहसास करा रही है सावन का भीगा भीगा मौसम बीते हुए लम्हो की याद दिला रहा है सावन की मौसम में तेरी यादो का आना मेरे मन के हर कोनो को महका रहा है -गरिमा

पिता का जीवन में महत्व

संघर्ष का दूसरा नाम है पिता बचपन से जो हमें सपने दिखाए वो है पिता ऊँगली पकड़कर जो चलना सिखाये वो है पिता हमारी जागीर और जमीर है पिता ऊपर से डाट दिखाता और अंदर ही अंदर रोता वो है पिता जाग कर सारी  रात ख्बाब बुनता वो है पिता जिसने यह हरा भरा संसार दिखाया वो है पिता अच्छे बुरे  का ज्ञान कराया वो है पिता सही गलत का रास्ता दिखाया वो है पिता मंजिलो को छूना सिखाया वो है पिता अपनी जरूरतों को काटकर हमारी मांगो को पूराकर हसंता रहता वो है पिता जब डर  लगे तो हिम्मत दिखाए वो है पिता जो सपने हमने देखे उनको पूरा करने मैंने करता मदद वो है पिता अपनी जवानी बच्चो पर लुटाता वो है पिता हमारा वजूद बताता वो है पिता भगवान से बढ़कर होता है पिता अपने दुःख को छुपाकर बच्चो को हसाता वो है पिता अगर पिता न हो तो सूना है सँसार माँ बाप के चरणों में ही स्वर्ग का अहसास है पिता की महानता को शत शत  प्रणाम है -गरिमा 

शराब जरुरी है क्या

शराब पीना जरुरी है क्या? ये एक बेटी अपने पापा से पूछती है घर की कलह से परेशान होती बेटी माँ को सिसकता देख परेशान होती बेटी अपनी पढाई का हर्जा होते देख परेशान  होती बेटी पापा से पूछती है आप की शराब जरुरी है क्या? आप इन पैसो से हमारे  लिए दूध मिठाई ला सकते है भाई बीमार है उसे दिखा सकते है आपकी शराब के लिए माँ के जेवर बिक गए आप की तबियत खराब रहने लगी हमें पापा का प्यार नहीं मिला मिला तो बस आपकी मार क्या हमें हक़ नहीं की हम पापा का प्यार पा सके हम भी पापा के साथ घूम सके आप जब आते हो तो आपसे बात करने में डर  लगता है माँ के पास सहम जाते है पापा में अनाथ नहीं होना चाहती हु में जिंदगी  में कुछ करना चाहती हूँ पापा हम लोगो के लिए पीना छोड़ दो हम आपके साथ जीना चाहते है पापा शराब बहुत बुरी लत है मेरी बात मान ले  शराब को छोड़ दे -गरिमा 

मेरी तलाश पूरी हुई

जीवन में एक तलाश थी जो आज पूरी हो गयी कुछ ख्वाब सजाये थे मैंने जो तेरे आने से पूरे हो गए न जाने क्यों तुम दूर थे मुझसे अब तो आ जाओ मेरे पास जीवन में तुमने बहुत कुछ सिखाया तुम न होते तो क्या थी जिंदगी अब किसी की परवाह नहीं बस अब याद है तेरी जीवन में जो तलाश थी मेरी अब वो पूरी हो गयी जीवन में बहुत कुछ सह लिया जो प्यार की कमी थी वो पूरी की तुम्ही ने तुम्ही ने समझा तुम्ही ने जाना तुम्ही ने मुझ को जीना सिखाया तुम न होते तो में क्या थी तुम्ही मेरे सब कुछ हो अब दुनिया की न रही परवाह तुम्हे पाकर मैंने जाना मेरी तलाश पूरी हो गयी -गरिमा