अश्रूपूर्ण श्रद्धांजलि अटल जी को

धरती रो रही है, आसमां रो रहा है ,
धरती से आज एक युग पुरुष विदा हो गया!!
धरती रो रही है , आसमां रो रहा है,
कितना प्यारा होगा वो युग पुरुष ,
कितना न्यारा होगा वो ,
जिसके लिए सम्पूर्ण राष्ट्र उसे बिदाई दे रहा है !!
धरती रो रही है, आसमां रो रही है!!
सब के दिलो में राज करने वाला ,
सब के दिलो में बसने वाला वो इंसान ,
आज उसके जाने से एक युग समाप्त हो गया है !!
धरती रो रही है, आसमां रो रहा है,
हम सबका एक प्यारा राजनेता ,
जो करता था सबके दिलो में राज,
विपक्ष भी जिनका करता है सम्मान,
ऐसा  है वो शख्स  महान,
जिसके जाने से रोया पूरा हिन्दुस्तान !!
धरती रो रही है,आसमां रो रहा है ,
धरती से एक युग पुरुष विदा हो गया !!
अश्रुपूर्ण श्रदांजलि 
-गरिमा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वप्न बिकते है

मुझे जाने दो

राखी का बंधन