संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कल किसने देखा है

  क्या कल कभी आता है सब लोग काम कल पर देते है छोड़ क्या होता है कल किसी ने न देखा किसी ने न जाना आज में जीना होता है कल का कोई काम पूरा नहीं होता जो लोग जीते है आज में वाही होते है सफल कल जिन्दगी रहे न रहे तो सारे काम कर लो आज ही कल क्या ठिकाना कोई गिला न रहे हमें की शायद ये काम आज ही कर लिया होता पूरा तो आज पछताना नहीं पड़ता क्योकि कल कभी नहीं आता तो क्यों जीते है कल में आज ही कर लो हर तमन्ना पूरी क्या पता कल हो न हो

प्लेटलेट्स दान महान

  नया ज़माना नये अनुसंधान, आओ अब मिल करें प्लेटलेट्स का दान,  आता यह गंभीर रोग में काम,  जीवन बचाएं हम भी निष्काम, निर्भयता से करो प्लेटलेट दान, यह आता डेंगू और कैंसर से लड़ने के काम, ना आती कोई कमजोरी  72 घंटे बाद कर सकते दुबारा प्लेटलेट दान  बीमारियों का बढ़ता प्रकोप, आओ मिल करें प्लेटलेट दान  मनुष्य बढ़ा सकता जीवन का मान  प्लेटलेट्स दान कर पुण्य कमाए, अनजानों को दें मुस्कान,  प्लेटलेट्स दान करना बहुत आसान, इससे ना हो कोई नुकसान, प्रदेश में ऐसा न कोई अभियान,  लोहिया संस्थान चला रहा यह अभियान, प्लेटलेटस दान महादान महाभियान, आओ हम सब लें आज संकल्प, जिन्दगी को बचाने हम आगे आएंगे, प्लेटलेट्स दान करके हम जीवन बचाएंगे।। गरिमा लखनवी