संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुम्हारी चाहत

  तुम्हारी चाहत को हम कभी मिटने नहीं देंगे, तुम माँगोगे दर्द, हम खुशी ही देंगे। तुम्हारी मुस्कान हमें सुकून देती है, तुम्हारे आँसू हमें हर पल रुला देते हैं। क्या कहें, कैसे कहें, ये दिल तुम पर आया है, हर धड़कन में बस नाम तुम्हारा ही छाया है। तुम हमें भूल जाओ, ये मुमकिन नहीं होगा, हम तुम्हारी याद को दिल से जाने नहीं देंगे। तुम्हारी हर ख्वाहिश हमें पूरी करनी है, तुम्हारा हर सपना यकीन में बदलना है। तुम्हारी राहों में फूल हम ही बिछाएंगे, तुम्हारे हर ग़म को खुद में ही समाएंगे। रातों की खामोशी में तेरा नाम पुकारें, दिन की हर धूप में तेरी छाया उतारें। तू जो साथ हो तो हर मौसम सुहाना है, तेरे बिना तो ये दिल वीराना है। क्या कहें, कैसे कहें, ये दिल तुम पर आया है, हर धड़कन में बस नाम तुम्हारा ही छाया है। तुम हमें भूल जाओ, ये मुमकिन नहीं होगा, हम तुम्हारी याद को दिल से जाने नहीं देंगे। तेरी हँसी से ही मेरी दुनिया सजती है, तेरी एक झलक से ये रूह महकती है। तू ही मेरी चाहत, तू ही मेरी कहानी है, तेरे बिना ये ज़िंदगी अधूरी-सी निशानी है।

इश्क हो गया है

आँख से आँख लड़ी है, दिल से दिल मिल गया है, क्या कहें, कैसे कहें—हमको इश्क हो गया है। क्या कहें, कैसे कहें—हमको इश्क हो गया है। दिन का चैन उड़ा है, रातों की नींद उड़ी है, तेरी यादों में अब हर एक घड़ी ही कटी है, सपनों में भी तेरा चेहरा नजर आता है, दिल ये हर पल बस तेरा ही गीत गाता है। आँख से आँख लड़ी है… हर पल मुझको तेरी याद सताती है, पल-पल ये आँखें भीग सी जाती हैं, तेरा जाना दिल को बहुत रुलाता है, तेरे बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। क्या कहें, कैसे कहें—हमको इश्क हो गया है… तेरे ख्यालों में ही दिन-रात गुजरते हैं, दिल के जज़्बात अब लफ्ज़ों में उतरते हैं, तू जो मिले तो ये दिल मुस्कुरा जाएगा, तेरे बिना ये सफर अधूरा रह जाएगा। आँख से आँख लड़ी है, दिल से दिल मिल गया है, क्या कहें, कैसे कहें—हमको इश्क हो गया है… गरिमा लखनवी 

पतझड़ के सूखे पत्ते

  पतझड़ के सूखे पत्तों सी हमारी यह जिंदगानी है, टूटकर शाखों से गिरना जैसे इसकी कहानी है। सूखे पत्ते गिरते जाते, चुपचाप बिखर जाते हैं, वैसे ही कुछ रिश्ते भी समय के संग खो जाते हैं। पर हर पतझड़ के बाद यहाँ फिर से बहार आती है, सूनी डाली पर हरियाली नई उमंग जगाती है। जीवन भी कुछ ऐसा ही है, टूटकर फिर जुड़ जाता है, हर अंत के बाद एक नया सवेरा मुस्काता है।