संदेश

मार्च, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होली के रंग

होली के रंग भी कितने अच्छे होते है, होली के रंगो में उल्लास होता है, मौज मस्ती का त्यौहार होता है सारी  फ़िज़ा रंगीन लगती है एक दुसरे को रंग लगाओ कड़वाहट को दूर भगाओ प्रेम का त्यौहार है ये सब मिलजुल कर त्यौहार मनाओ होली सबके दिलो को रंगती  है नफरत पर रंगो की बरसात कर दे दो दिन की होती है जिंदगी तो क्यों पाले हम नफरत याद आती है बचपन की बाते कितना सुन्दर लगता है वो पल जब नाचते झूमते हम होली मानते थे पकवानो से मन भर जाता था गरीब बच्चो को रंग देते थे उनके चहरे  की मुस्कान मन मोह लेती थी उनको पकवान खिलाना बहुत अच्छा लगता था होली पर्व है उल्लास का गरिमा 

लोग क्या कहेंगे

आज हम सब इसी सोच में डूबे है, लोग क्या कहेंगे, अपने सपनो को पूरा न कर पाए, इसी सोच में डूब गए की लोग क्या कहेंगे  हम भीड़ से अलग चलकर अपनी पहचान बनाये, पर कुछ कर न पाए क्योकि लोग क्या कहेंगे प्यार करना चाह रहे थे, पर लोग क्या कहेंगे पढाई में अच्छे नम्बर आ गए, तो लोग क्या कहेंगे जीत पापा अगर डॉक्टर है और बेटा डॉक्टर न बन पाया, तो लोग क्या कहेंगे जब हम कुछ करने की सोचे उसका परिणाम कुछ भी आये पर लोग क्या कहंगे लोगो की बाते सुनकर अगर काम करना चाहे तो कुछ न कर पाएंगे जिसने अपना रास्ता खुद बनाया तो भी लोगो ने कहा की क्या इंसान है लोग कुछ भी कहे हमें अपना काम करना है लोग क्या कहेंगे में पढ़कर अपना जीवन व्यर्थ नहीं करना है लोग तो कहते है चाहे अच्छा करो या बुरा हमें अपनी मंजिल खुद बनानी है फिर लोग कुछ भी कहे गरिमा