संदेश

ज्योतिष और विज्ञानं

वेद का छठा अंग ज्योतिष है। ज्योतिष कभी अंध विश्वास नहीं सिखाता है। ज्योतिष समय का विज्ञान है]जहा से विज्ञान समाप्त होता है ज्योतिष वही से शुरू होता है।  ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है विज्ञान को मुख्य रूप से भौतिक,रसायन,और जीव  विज्ञानं समझा जाता है। ज्योतिष और वेद हमें ज्ञान की अंतिम अवस्था में ले जाते है। जिसमे ज्योतिष मार्गदर्शन करता है। ज्ञान की इस अंतिम अवस्था को कर्म सायंस योग कहा जाता है। आज का विज्ञानं हमें ज्ञान केरास्ते पर ले जाता है, जो अन्नंत है। विज्ञानं पहले विचार करता है,फिर अध्यन और अवलोकन करता है, उसके बाद भौतिक सत्यापन करता है।                ज्योतिष एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से भविष्य जाना जा सकता है। इसके अलावा दुनिया में ऐसा कोई भी अन्य माध्यम नहीं है। विज्ञानं से ज्योतिष को अलग ही समझना चाहिए। ज्योतिष और वर्तमान विज्ञानं की तुलना करना चाहे भी तो नहीं हो सकती। ज्योतिष काफी अधिक विकसित और अधिक विस्तृत्त है। शिक्षा,कल्प,व्याकरण,निरुक्त,छंद और ज्योतिष वैदिक ज्ञान के ६ अंग बने। ज्योतिष गणित है और गणित अन्धविश्वा...

सहयोग अधूरा है

तुम सहयोग करो, यही तमन्ना करते है। हर पल तुम साथ रहो, यही कामना करते है।। तुम्हारे सहयोग से मैं, जीवन का हर रास्ता पार  कर लूँगी। तुम्हारे बिना मैं क्या  सोचू  जीवन वीरान  लगता है।। नदियों के सहयोग बिना सागर नहीं बनता है। तुम्हारे सहयोग बिना परिवार नहीं बनता है।। फूलो का खिलने का समय बहुत सुहाना होता है। हर फूल गुलाब की तरह प्यारा होता है।। सबके सहयोग से  बनती है परिवार रुपी बगिया। गर एक भी छूट जाये तो परिवार अधूरा रहता है।। गरिमा

हम सब मजदूर है

हम सब मजदूर है कोई अपने परिवार के लिए मजदूर है कोई सरकार  के लिए मजदूर है कोई अपने बच्चो के लिए मजदूर है मजदूरी में कोई बुराई नहीं है मजदूरी तो श्रम है या कोई परिश्रम है कोई मंदिर में मजदूर हैं पुजारी भी तो मजदूर होते है सब  पेट के लिए मजदूर है मजदूरी केवल खेतो में नहीं होती है ` हर मजदूर भगवन का प्यारा होता है न कोई चिंता न फ़िक्र होली दिवाली सब उसकी एक जैसी होती है मजदूरी का आलम ये होता है घर पहुंचकर बच्चो का  मजदूर होता  है मजदूर  ही सपना देखता है उनको पूरा भी वही करता है हम सब मजदूर है हर कोई  मजदूरी कर रहा है मजदूर अपनी मर्जी का मालिक होता है मजदूर महान होता है गरिमा

मौन दीवार

दीवार कुछ नहीं कहती है, हमेशा मौन रहती है, बहुत कुछ सीखा है इससे मौन रहकर कैसे  करते है काम अपने सरे सुख दुःख कहती हु, मेरे सरे रंग देखे है मेरा लड़ना झगड़ना देखा है मेरा अपमान देखा है, मेरा स्वाभिमान भी देखा है मेरी हर ख़ुशी की साथी रही है, दीवार बनी  है चटान बनकर मुझे बहुत हौसला देती है मेरा प्यार देखा है, मेरी मासूमियतदेखी  है, तूफानों से लड़ना सिखाती है दीवार  से हमेशा सीखा है मैंने मौन रहकर सहनशील बनो गरिमा

दर्द भरी याद

कुछ सूखे पत्ते किताबों में मिले तेरी याद दिला  गए मेरे दिल की गहराइयो से पूछो कितना याद आते हो तुम  अब तेरे बिन रहा जाता नहीं  तुम से हम कितना प्यार करते है हर साँस  में तुम बसे  हो पास मेरे तुम थे लगता था सब कुछ है मेरे पास जल्दी से आ जाओ तुम मेरी हर धड़कन बुलाती है चाँद को जब देखती हूँ तो तुम्हारी याद आती है हमें बहुत तड़पाती  है खाव्बो में भी तुम आते हो मेरी नीड उड़ाते हो तुम्हारी यादो में के सिवा  कुछ याद नहीं अब आ जाओ तुम वापस मेरी हर हर साँस बुलाती है तेरी याद बहुत दर्द जागती  है गरिमा

नारी की कहानी

किस बात की पीड़ा है किस बात का डर है क्यों घबराती   हो छींटाकशी से ये तुम्हे सौगाते मिली है चरित्र और मर्यादा का ढोंग हमें ही करना है सारी  रीति रिवाज़ हमें ही निभाने है फिर भी हमें ही बदनाम किया जाता है पुरुष कुछ भी करे वो सब ठीक है नारी पर हो रहे अत्याचारों को नारी की गलती बतया जा रहा है इतिहास गवाह है नारी हर जगह ठगी गयी है चाहे वो जुआ हो या हो बाजार उसे क्यों सामान समझा जाता है ऐसे लगता है नारी केवल भोग की वस्तु है फिर क्यों देवी की पूजा करते है जो नियम बनाये वो एकतरफा हो गए नारी में भी दर्द होता है वो भी एक इंसान है गरिमा

बरसते मेघ

बरसते मेघ क्या कहते है, धरती की ताप मिटाते है, प्यार की बरसात कर जाते है, फिर भी कुछ नहीं मांगते किसी से, तह तरफ हरियाली छाती है। पेड़ पौधे नाचने लगते है, काली काली घटाये जब छाती है। मन चंचल हो जाता है, बरसते मेघ कहते है, तुम अपना आँचल फैला लो, समेट लो जहां की खुशियाँ, मेघ कहते है हटा दो दुनिया से सारी बुराईयो को, बरसा दो हर तरफ प्यार की सौगातें, डूब जाये सभी प्यार की बारिश में।। गरिमा