संदेश

चौथा मौसम

भारत में चौथा मौसम भी होता है  जो हर पाँच साल में आता है   ये मौसम सबसे अच्छा होता है  क्योकि इसमें कुछ नए वादे होते है, जो पाचवे साल ही याद आते है  जनता बेचारी सोचती है  की ये मौसम क्यों आता है  कोई अच्छा काम करे तो भी बुराई होती है  बार बार वही चुन कर आता है  जिसके पास वादे होते है  जनता को लुभाने के लिए  इस पाँचवे मौसम में तो एक नया वादा आया है  नोटबंदी से जिनको नुकसान हुआ  सब उनके साथ है  इस बार का मौसम जो आ रहा है  वो क्या रंग लायेगा ? ये कोई नहीं जानता  - गरिमा 

जीवन धूप और छाव

कभी धूप तो  कभी छाव है जिंदगी मीठे खट्टे अनुभव का नाम है जिंदगी कुदरत की नियामत है जिंदगी अगर ये  जिंदगी न होती तो क्या होता नए नए अनुभव देती है जिंदगी हर नए पाठ पढ़ाती है जिंदगी जिसे कोई न  समझ पाए वो सबक है जिंदगी अपने कर्मो के आधार पर चलती है जिंदगी कोई न जान सके ऐसी पहेली है जिंदगी किसी के लिए बहुत प्यारी है जिंदगी किसी के लिए रो रो कर गुजरती है जिन्दगो हर हाल में खुश रहे ऐसी है जिंदगी माँ से मिले उपहार है जिंदगी हम ऐसे ही न बिताए जिंदगी कुछ कर  दिखाए हम जिंदगी को दूसरो से हटकर बिताये जिंदगी जिंदगी भी कहे क्या है जिंदगी - गरिमा 

काला धन

आज कल एक ही चर्चा है काला धन क्या है ये काला धन पैसे को कभी काला और सफ़ेद नहीं देखा है पर सब लोग कह रहे काला धन होता है धन का कोई रंग नहीं होता धन तो सबके काम आता है वो गरीब हो या अमीर कुछ लोग ऐसे है जो धन को दबा कर रखे है जो हमारे देश को खोखला कर रहा है जो हुआ अच्छा हुआ सरे गरीब और अमीर बराबर हो गए सबसे ज्यादा तो चोट महिलायो पर लगी उनका छुपा हुआ धन बहार आ गया पति सारे खुश हो गए की उनका पैसा उन्हें मिल गया धन काला या सफ़ेद नहीं होता नीयत काली और सफ़ेद होती है नीयत अच्छी  हो तो सब कुछ अच्छा होता है गरिमा 

दोस्ती का महत्व

दोस्त  कौन  होते है जो अपने काम आये वही दोस्त होते है पर आज दोस्ती में स्वार्थ आ गया है हर कोई मतलबी  है बहुत कम दोस्त होते है जो बिना स्वार्थ के काम आये ऐसे लोग पथ प्रदर्शक होते है  वो कभी गलत रास्ता नहीं  बताते ऐसे लोग भगवान  को भी प्यारे होते है दोस्ती बहुत अनमोल होती है कुछ भी खो जाये  दोस्ती नहीं खोनी चाहिए सच्चे दोस्त बहुत कम होते है दोस्त के दिल में प्यार ही प्यार होता है दोस्त बनता है हर मुश्किल का सहारा - गरिमा 

गाँधी व शास्त्री को नमन

गाँधी व शास्त्री तुम कहा गए आज आपकी जरुरत फिर भारत माँ  को है हर तरफ अराजकता का  बोलबाला  है , आतंकबाद  का बोलबाला है न शांति है न चैन है माँ के आँचल में भारत माँ  ढूंढ रही अपने सपूतो को गाँधी व शाश्त्री आप फिर  आ जाओ भारत में  आज आपका जन्मदिन है इस दिन  भी  अमन चैन नहीं है सब एक दूसरे के खून के प्यासे है आओ आज फिर हम सब कसम खाये गाँधी व शास्त्री का भारत बनाये यही उनको जन्मदिन की सही बधाई होगी - गरिमा

पाक को करारा जबाब

ऐ वीर जवानों उठ जाओ भारत माँ ने ललकारा है. अब  बहुत हो चुका कतले - आम अब सबने ललकारा है कितने निर्दोष आतंकबाद के भेंट चढ़े माँ  के लाल सो गए गोद में कब तक सूनी  होगी बहनो की आँखे अब बदला लेने की बारी  है अब न करो शांति की बात वो भाषा आती नहीं पाक को न करो रहम उन पर जिन्होंने माता की गोद को असमय उजाड़ा है अब समय आ गया उनको  उनकी आकौत दिखाने का -गरिमा

हिन्दी दिवस

हिन्दी  दिवस आ गया हिन्दी फिर उदास हो गयी लोग  एक दिन ही उसे याद क्यों करते है वो उदास इसलिए भी  है, बाकी भाषा की तरह उसे हमेशा क्यों नहीं पूछा जाता है हिन्दी की ऐसी दुर्दशा क्यों हो गयी हिन्दी केवल कुछ लोगो की भाषा बन कर रह गयी आज हर जगह अंग्रेजी का बोलबाला है अगर अंग्रेजी न आये तो आपको कुछ नहीं आता है राजभाषा  हिंदी नाम की रह गयी है    केवल   एक दिन हिन्दी को मनाने से काम खत्म नहीं होगा वरना हिन्दी हमेशा उदास रहेगी -गरिमा