संदेश

बर्फ की जिंदगी

बर्फ की जिंदगी कितनी कठिन होती है हर समय पत्थर  बने रहना, धूप की जब किरणे परी तो पिघलना शुरू हो गया बर्फ से मिलती जिंदगी है रिश्ते  जिनको हम बर्फ की तरह कठोर बना देते है हम अपनी मै में खो जाते है कोई भी बड़ा अपनी धूप  रुपी बुद्धि देना भी चाहे, तो हम लेना नहीं चाहते क्यों? क्योकि हम बर्फ की तरह कठोर हो जाते है तो हमें सबकी बात खराब लगती है रिश्ते पूछते है की क्या हम इसी तरह जमे रहेंगे ? क्या कोई गर्मी इन रिश्तो  पिघला पायेगी हर घर में बर्फ जमी है कोई नहीं चाहता की सूरज की रौशनी पड़े और रिश्तो पर पड़ी बर्फ पिघलने लगे -गरिमा

नया साल कुछ ऐसा हो

नया साल में नयी चीजे हो भारत से भूख गरीबी दूर हो पेप्सी कोला बंद हो बर्गर पीजा बंद हो सब लोग भारतीय भोजन करे महँगाई घटे बेतन बढे लोगो में भाईचारा हो भाई भाई से न  लड़े प्यार ही प्यार बढे लड़की की हत्या न हो बहू कोई जलाई न जाये बहू को बेटी समझा जाये सांसद लड़ाई न करे जनता को बुद्धू न बनाये जनता का हित सब सोचे उनके दुःख  दर्द सब समझे बेटा माँ पिता को माने बहू  सास को माँ माने सब तरफ प्यार ही प्यार फेले  ऐसा नया साल हो मेरा -गरिमा

चौथा मौसम

भारत में चौथा मौसम भी होता है  जो हर पाँच साल में आता है   ये मौसम सबसे अच्छा होता है  क्योकि इसमें कुछ नए वादे होते है, जो पाचवे साल ही याद आते है  जनता बेचारी सोचती है  की ये मौसम क्यों आता है  कोई अच्छा काम करे तो भी बुराई होती है  बार बार वही चुन कर आता है  जिसके पास वादे होते है  जनता को लुभाने के लिए  इस पाँचवे मौसम में तो एक नया वादा आया है  नोटबंदी से जिनको नुकसान हुआ  सब उनके साथ है  इस बार का मौसम जो आ रहा है  वो क्या रंग लायेगा ? ये कोई नहीं जानता  - गरिमा 

जीवन धूप और छाव

कभी धूप तो  कभी छाव है जिंदगी मीठे खट्टे अनुभव का नाम है जिंदगी कुदरत की नियामत है जिंदगी अगर ये  जिंदगी न होती तो क्या होता नए नए अनुभव देती है जिंदगी हर नए पाठ पढ़ाती है जिंदगी जिसे कोई न  समझ पाए वो सबक है जिंदगी अपने कर्मो के आधार पर चलती है जिंदगी कोई न जान सके ऐसी पहेली है जिंदगी किसी के लिए बहुत प्यारी है जिंदगी किसी के लिए रो रो कर गुजरती है जिन्दगो हर हाल में खुश रहे ऐसी है जिंदगी माँ से मिले उपहार है जिंदगी हम ऐसे ही न बिताए जिंदगी कुछ कर  दिखाए हम जिंदगी को दूसरो से हटकर बिताये जिंदगी जिंदगी भी कहे क्या है जिंदगी - गरिमा 

काला धन

आज कल एक ही चर्चा है काला धन क्या है ये काला धन पैसे को कभी काला और सफ़ेद नहीं देखा है पर सब लोग कह रहे काला धन होता है धन का कोई रंग नहीं होता धन तो सबके काम आता है वो गरीब हो या अमीर कुछ लोग ऐसे है जो धन को दबा कर रखे है जो हमारे देश को खोखला कर रहा है जो हुआ अच्छा हुआ सरे गरीब और अमीर बराबर हो गए सबसे ज्यादा तो चोट महिलायो पर लगी उनका छुपा हुआ धन बहार आ गया पति सारे खुश हो गए की उनका पैसा उन्हें मिल गया धन काला या सफ़ेद नहीं होता नीयत काली और सफ़ेद होती है नीयत अच्छी  हो तो सब कुछ अच्छा होता है गरिमा 

दोस्ती का महत्व

दोस्त  कौन  होते है जो अपने काम आये वही दोस्त होते है पर आज दोस्ती में स्वार्थ आ गया है हर कोई मतलबी  है बहुत कम दोस्त होते है जो बिना स्वार्थ के काम आये ऐसे लोग पथ प्रदर्शक होते है  वो कभी गलत रास्ता नहीं  बताते ऐसे लोग भगवान  को भी प्यारे होते है दोस्ती बहुत अनमोल होती है कुछ भी खो जाये  दोस्ती नहीं खोनी चाहिए सच्चे दोस्त बहुत कम होते है दोस्त के दिल में प्यार ही प्यार होता है दोस्त बनता है हर मुश्किल का सहारा - गरिमा 

गाँधी व शास्त्री को नमन

गाँधी व शास्त्री तुम कहा गए आज आपकी जरुरत फिर भारत माँ  को है हर तरफ अराजकता का  बोलबाला  है , आतंकबाद  का बोलबाला है न शांति है न चैन है माँ के आँचल में भारत माँ  ढूंढ रही अपने सपूतो को गाँधी व शाश्त्री आप फिर  आ जाओ भारत में  आज आपका जन्मदिन है इस दिन  भी  अमन चैन नहीं है सब एक दूसरे के खून के प्यासे है आओ आज फिर हम सब कसम खाये गाँधी व शास्त्री का भारत बनाये यही उनको जन्मदिन की सही बधाई होगी - गरिमा