संदेश

पाक को करारा जबाब

ऐ वीर जवानों उठ जाओ भारत माँ ने ललकारा है. अब  बहुत हो चुका कतले - आम अब सबने ललकारा है कितने निर्दोष आतंकबाद के भेंट चढ़े माँ  के लाल सो गए गोद में कब तक सूनी  होगी बहनो की आँखे अब बदला लेने की बारी  है अब न करो शांति की बात वो भाषा आती नहीं पाक को न करो रहम उन पर जिन्होंने माता की गोद को असमय उजाड़ा है अब समय आ गया उनको  उनकी आकौत दिखाने का -गरिमा

हिन्दी दिवस

हिन्दी  दिवस आ गया हिन्दी फिर उदास हो गयी लोग  एक दिन ही उसे याद क्यों करते है वो उदास इसलिए भी  है, बाकी भाषा की तरह उसे हमेशा क्यों नहीं पूछा जाता है हिन्दी की ऐसी दुर्दशा क्यों हो गयी हिन्दी केवल कुछ लोगो की भाषा बन कर रह गयी आज हर जगह अंग्रेजी का बोलबाला है अगर अंग्रेजी न आये तो आपको कुछ नहीं आता है राजभाषा  हिंदी नाम की रह गयी है    केवल   एक दिन हिन्दी को मनाने से काम खत्म नहीं होगा वरना हिन्दी हमेशा उदास रहेगी -गरिमा

बेटी घर की शान

घर की शान होती है बेटिया  दिल का अरमान होती है बेटिया बेटो से बढ़कर होती है बेटिया पापा   की आन होती है बेटिया घर से लेकर बाहर तक का मान होती है बेटिया न हो बेतिया तो जग हो सूना हर  त्यौहार की रंगत रंगत होती   बेटिया भारत की शान बेटिया बेटी से ही हर जगह है रौनक फिर भी ये कैसी बिडम्बना माँ के रूप में लोग पूजते है बेटियों  को  और घर में बेटियो को पीटते है क्यों ससुराल में बेटियो को तंग किया जाता है? ससुराल  की शान होती है बेटिया - गरिमा

शिक्षक दिवस

पहला गुरु हमारी माँ होती है. हमारा ज्ञान जो बढ़ाते है  वो हमारे गुरु  होते है गुरु हमें  दुनिया की बाते सिखाते है गुरु हरदम पूजनीय होते है जो भी हम बनते है वो गुरु के सीखने से ही बनते है अगर गुरु न मिले तो जीवन भटक जाता है गुरु के   बिना ज्ञान अधूरा है जब हम अच्छा करते है  तो हमारा उत्साहवर्धन करते है और गलितयों पर हमें  समझाते है श्री कृष्ण और हनुमान  भी गुरु के आगे शीश नवाते है गुरु महान होते है उन्हें शत शत प्रणाम - गरिमा 

सावन आया

 सावन आया, बर्षा लाया जल में डूबा  सारा संसार हर तरफ है खुशहाली झूम रही  है डाली डाली ऐसे में आती तुम्हारी याद वो  बरसात की रात हर तरफ थी बरसात उस में तेरा साथ था कितना प्यारा बरसात में काले बादलो  को देखना कितना प्यारा लगता था सावन आया खुशिया लाया साथ लाया प्रियतम की याद ए ! प्रिये तुम आ जाओ और भिगो दो मेरे तन मन को सावन में नदिया कल कल करती है और उस आवाज में आती प्रियतम की याद -गरिमा

चाँद की चमक

चाँद कहता है मुझसे आदमी क्या अनोखा जीव है उलझन खुद पैदा करता है फिर न सोता है, और मुझसे बाते करता है रात भर मेरी चमक में अपने को निहारता है मेरी आगोश में आकर अपनी उलझन भूल जाता है चाँद अपनी चांदनी के साथ हर गम भूल जाता है चाँद पूरी रात सबको मीठी नींद सुलाता है स्वप्न में लोग चाँद की चमक देखते है और  देखते है हर दुःख सुख को अपने और उन दुखो और सुखो को सुबह भूल कर फिर चाँद का इंतज़ार करते है की चाँद आये और हम अपने दुःख सुख साथ बाटे और उसकी चांदनी में सब दुखो, को भूलकर मीठी नींद  में सो जाये और खो जाये चाँद की चमक में गरिमा

जीवन पानी का बुलबुला

जीवन क्या है? पानी का बुलबुला तो है पाँच तत्वों  से मिलकर बना ये जीवन कब मिटटी में मिल जायेगा कोई नहीं जानता कितने सुख, कितने दुःख सहता है पर जीवन देता है हमेशा हमें नयी ऊर्जा जीने की बचपन से लेकर बुढ़ापे तक,  कितनी होती है सुहानी यादें  एक हमसफ़र के साथ कीयादो के साथ की अनुभूति से सराबोर और उन्ही यादो के सहारे बढ़ता है और हो जाता है पंचतत्वों में विलीन  कितनी छोटा हैजीवन फिर भी लोग लड़ने में, बिता देते है  जीवन कितना है अनमोल इसका अहसास जीवन जाने के बाद होता है