संदेश

एक युग पुरुष

था सच्चा बेटा इस धरती का कर गया बड़े वो जिसके आगे दुनिया झुकती था उसका नाम विवेकानन्द जीना उसने है सिखलाया वरना  हम क्या क्या करते अपने लिए  तो सब जीते है पर जीना आये  दूसरो  काम था नाज जिसे अपनी धरती पर कर गया संसार  नाम वो है सबमे साहस  मानवता का  सिखला गया साहस का पाठ वो, ना  जात्ती पाती न उच नीच सब है बराबर इस  जहा में ऐसा पाठ  पढ़ाया  उसने देशप्रेम की ललक उठे सिखलाया की  कैसे हो नए समाज का सर्जन यहाँ काटो पर चलकर  भी उसने कर  दिया गर्व  से नाम अमर हे नाज हर भारतवासी को   क्यों न होते आब विवेकानंद छोटी सी आयु में ही कर गए वो नाम अमर अब हम सबकी है बारी कर जाये एक नए समाज का निर्माण यहाँ

कौन है वो

कौन है वो जिसका है इंतजार  खड़ा दरवाजे पर कौन किसकी है आहट दबे पाँव कोई आ रहा  है हुई  थोड़ी  सी हलचल आ गया  वो ये तो कोई अजीब सा इन्सान है किसे लेने  आया है  एक सांस टूटी और ले गया वो अजीब इन्सान एक ज्योति और छोड़ गया वो निर्जीव शरीर किसके लिए सिर्फ रोने के लिए एक मलाल रहा कुछ न कर पाए हम इस जिन्दगी में बेकार हो गया जीवन व्यर्थ की बातो में  अब  एक आस   आयेंगे फिर से इस जहा में कुछ के तो आसूं पूछ पाएंगे हम    

दर्द न जाने कोय

आखे नम हर तरफ तभाही का मंजर सब बिछड़े और  समा गए   काल  के हाथो में अपनों का दर्द  सहा नहीं जाता पर भगवान की मर्जी के आगे रहा नहीं जाता आओ हाथ बढ़ाये रोतो को हँसाये बिछड़ो को मिलाये और ले संकल्प न करेंगे प्रक्रति से छेड़ छाड़ नहीं तो फिर एक बदल फ़टेगा और कितनो को और ले जायेगा जायेगा अपने संग  खुद ही दोषी है पर खुद का दोष दिखता  नहीं     इस काल के आगे अपना बस चलता नहीं मेरी यही गुजारिश है दोस्तों इस दर्द को समझो और बढ़ो आगे  दो सहारा उनको जिनका कोई नहीं इस जहा में हम किसी के आसू पोछ पाए तो समझो जीवन हुआ सार्थक हमारा दोस्तों   

पिता जीवनदाता

 पिता होता है जीवनदाता माँ की तरह प्यारा माली की तरह सीचा हमको बचाकर रखा हमें सब दुखो से जैसे  पॊधो  को सम्हालते वैसे पिता हमें सम्हालते हर बात हमारी करते पूरे अपने भूके रहकर भी वो पेट हमारा भरते है, दुखो की परछाई भी हम पर न  पड़ने देते पिता से ही बच्चो  का दुलार है पिता से हर त्यौहार है पिता से ही माँ का सुहाग है पिता से ही जीवन का  संचार है पिता नहीं तो जीवन अनाथ है पिता भगवान के बाद दूजा नाम है पिता नहीं तो जीवन बेकार है पिता ही जीवन की साँस है

शादी और मौत में समानता

शादी का ख्याब हर कोई  सजाता है, और चाहता है बंध जाये ऐसे बंधन में जो टूटे से भी न टूटे, और मौत भी एक ऐसा बंधन है जो बंधन अटूट होता है, एक दिन सबकी खुशियों है लिए जाना  होता है पराये घर और जाना होता है सबको दुखी करके भगवन के  पास क्या समानता होती है दुल्हन सजती है, घर सजता है और जब मौत होती है तो भी सजाया जाता है दुलहन  को उसके दुसरे घर भेज  दिया जाता है, और अर्थी को भी सजा कर  भेज दिया जाता है उसके दुसरे घर शादी में भी आसू बहते है और मरने पर भी कितनी समनाता है पर एक जगह जिन्दगी शरू होती है, और एक जगह खत्म सब चले जाते है आसू बहाकर और रह जाती है बस यादे  

सावन

सावन आया बारिश लाया तपती गर्मी से राहत  लाया पेड़ पॊधे सब भीग गए और हरियाली छा गयी सब को मिली राहत गर्मी हुई गायब सावन की बूंदों में कितना अपनापन होता है मन नहीं रहता बस में मिलने को  करता है, सुंदर  सपने आते है सावन में, सब होते कितने खुश सावन में होता मन इतना प्रफुलित हर तरफ हरियाली की चादर ओढ़े धरती ने ओढ़ी चुनरिया हर कोई मस्त है सावन की बूंदों में सावन की  होती बात निराली हर कोई डूब जाना चाहता है सावन के मौसम में

राजनीति

राजनीति का खेल निराला  होता है हर कोई इस खेल का खिलाडी होता है हर कोई पांच साल का  गेम में मस्त  विचार कैसे भी हो  मकसद एक ही है कोई  भी हो पार्टी   सब कर रहे देश को बर्बाद लूट मार का हो रहा व्यापर हर तरफ हाहाकार पांच साल बाद आते है और झुककर करते है सलाम और कहते है की हम सा न कभी हुआ  न होगा जनता  है हेरान क्या होगा इस देश का कोई नहीं जानता राजनीति का खेल निराला  होता है