प्याऱ हीँ ज़िन्दगी है वो प्यार चाहें पिता का हो या किसी और का पिता से बड़ा कोई नहीं है पिता आसमान है जिसकी छाया में हम बड़े होते है पिता हमें सही मार्ग दिखाता है जिस पर चलकर हम आगे बढ़ते है अपना सुख भूलकर हमें सुख देता है ऐसे पिता को जब बच्चे भूल जाते है उनको कितनी पीड़ा होती है पिता का बड्डपन देखो वो तब भी अपने बच्चो से गिला नहीं करता पिता बहुत महान होता है सभी पिताओ को मेरा प्रणाम -गरिमा
संदेश
धूप और छाँव
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
धूप और छाँव की लुकाछिपी कितनी अच्छी लगती है धुप में जब थक जाओ छाँव शीतलता देती है धूप जीवन का कठोर समय है छाँव ढलती शाम है हे मानव ! तुम धूप से क्यों घबराते हो कठिन परिश्रम करके तुम अपना भाग्य बनाते हो छाँव में जब तुम सबके साथ अपना समय बिताते हो कितना अच्छा लगता है धूप छाँव का ये समय जीवन का सच है धूप छाँव का खेल -गरिमा
शादी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
शादी कितनी अच्छी होती है सात फेरो का बंधन, सात बचन का महत्व पर आज शादी क्या हो गयी है? शादी हुई नहीं की बीबी पति को अपने साथ रखना चाहती है शादी का मतलब सिर्फ मौज मस्ती रह गया है बड़ो का लिहाज़ रह नहीं गया क्या हो गया है आज सबको शादी के बाद लोग थोड़े दिन तो सही रहते है फिर सबके अहम् टकराने लगते है आज कल की लडकिया भी काम करना चाहती है दोनों लोगो का अहम् जब टकराता है तो मामला गड़बड़ हो जाता है शादी का लड्डू जो खाये पछताए जो न खाये पछताए शादी मन का रिश्ता है जिसे प्रेम से निभाना होता है -गरिमा
प्यार ही जीवन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
प्यार ही जिंदगी है, प्यार ही हर रंग है, प्यार ही मंदिर है, प्यार ही देवता है , पर आज इस प्यार से सब महरूम है प्यार कहा खो गया पता नहीं माँ बेटे के प्यार , पिता पुत्री की प्यार , भाई बहन का प्यार, बहुत कम हो गया सब पैसे के पुजारी हो गए प्यार तो हवस मात्र रह गयी हर रिश्ता गन्दा हो गया पैसा ही प्यार बन गया पैसा न हो तो पति को पत्नी अच्छी नहीं लगती पिता को पुत्र अच्छा नहीं लगता सब पैसे के पुजारी हो गए प्यार तो बस अब फिल्मो और टीवी में रह गया है इस प्यार को कहा ढूँढे ए दिल बता जरा प्यार ही जीवन है ये सच है कहा -गरिमा
बर्फ की जिंदगी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
बर्फ की जिंदगी कितनी कठिन होती है हर समय पत्थर बने रहना, धूप की जब किरणे परी तो पिघलना शुरू हो गया बर्फ से मिलती जिंदगी है रिश्ते जिनको हम बर्फ की तरह कठोर बना देते है हम अपनी मै में खो जाते है कोई भी बड़ा अपनी धूप रुपी बुद्धि देना भी चाहे, तो हम लेना नहीं चाहते क्यों? क्योकि हम बर्फ की तरह कठोर हो जाते है तो हमें सबकी बात खराब लगती है रिश्ते पूछते है की क्या हम इसी तरह जमे रहेंगे ? क्या कोई गर्मी इन रिश्तो पिघला पायेगी हर घर में बर्फ जमी है कोई नहीं चाहता की सूरज की रौशनी पड़े और रिश्तो पर पड़ी बर्फ पिघलने लगे -गरिमा
नया साल कुछ ऐसा हो
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नया साल में नयी चीजे हो भारत से भूख गरीबी दूर हो पेप्सी कोला बंद हो बर्गर पीजा बंद हो सब लोग भारतीय भोजन करे महँगाई घटे बेतन बढे लोगो में भाईचारा हो भाई भाई से न लड़े प्यार ही प्यार बढे लड़की की हत्या न हो बहू कोई जलाई न जाये बहू को बेटी समझा जाये सांसद लड़ाई न करे जनता को बुद्धू न बनाये जनता का हित सब सोचे उनके दुःख दर्द सब समझे बेटा माँ पिता को माने बहू सास को माँ माने सब तरफ प्यार ही प्यार फेले ऐसा नया साल हो मेरा -गरिमा
चौथा मौसम
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
भारत में चौथा मौसम भी होता है जो हर पाँच साल में आता है ये मौसम सबसे अच्छा होता है क्योकि इसमें कुछ नए वादे होते है, जो पाचवे साल ही याद आते है जनता बेचारी सोचती है की ये मौसम क्यों आता है कोई अच्छा काम करे तो भी बुराई होती है बार बार वही चुन कर आता है जिसके पास वादे होते है जनता को लुभाने के लिए इस पाँचवे मौसम में तो एक नया वादा आया है नोटबंदी से जिनको नुकसान हुआ सब उनके साथ है इस बार का मौसम जो आ रहा है वो क्या रंग लायेगा ? ये कोई नहीं जानता - गरिमा