संदेश

जाड़ा का दिन

जाड़े की सुबह एक दिन सूरज की किरणें से खेलती तितली पूछती है दूसरी तितली से तुम इतनी उदास क्यों है  वो बोली सब तरफ अंधकार है   जब सूरज की किरणें  आएगी  तो क्या होगा मेरे देश का    इसी चिंता में हूँ      हर तरफ शोर है हर कोई बेकारी झेल रहा है  जाड़े की सुबह  सूरज निकलने से पहले ये चिंता  सब   तितली करती है क्या होगा मेरे देश का

हम सब एक है

एक धरती एक उपवन हम सब उसके बासी है मिली धूप हमें एक बराबर मिटटी के कर्ण के सामान हम रूप रंग हो भले अलग हमारे पर मन से हम एक  है अलग अलग  है बोली हमारी हम सब  फिर भी  एक है सूरज एक हमारा है जो किरणे फैलाता है देता है रौशनी हमको जग का  अँधेरा मिटाता है एक चाँद है जो देता है शीतलता हमको फिर भी हम सब  एक है कितना कुछ दिया हमको पर हम समझ  न पाए लड़ते  रहते है हम सब क्यों न प्यार की भाषा समझाए हम सब एक है ये सबको  बताये

पिता

पिता एक वृक्ष के सामान होता है, जिसकी छाया में बच्चे अपना घर बनाते है और माँ होती है उसकी छाया पिता की बाहें होती है मजबूत सबको साथ लेकर चलती है जाड़ा हो या गर्मी वो सब सह कर भी देता है बच्चो को सुरक्षा अपनी सुख की   परवाह न करते देता है ख़ुशी अपने बच्चो को पिता होता है महान हर छोटी छोटी बातों का रखता है ख्याल सब माँ को देते है सम्मान पर दोनों का है काम महान पिता न हो तो अधूरा है जीवन पिता है सारे घर की शान लोरी नहीं सुनाता है तो क्या बच्चो को घूमता है वो उसके साथ बच्चे भी होते है खुश पिता को भी मिलना चाहिये सम्मान

नया सवेरा

नया सवेरा आया बहुत सारी  खुशियाँ  लाया पर्वत पर छायी लाली दुनिया में एक नया दिन आया सब तरफ छायी खुशियाँ नया सवेरा आया सबके घर  में आने वाली ढेर सारी खुशियाँ भागेगा अँधेरा आयेगा उजाला सबको मिलेगी अपनी मंजिल गरीबी जायेगी सबके हाथो होगी तरक्की नया सूरज लाया अपार खुशियाँ बच्चो को मिली उनकी खुशियाँ सबको मिला पढ़ने का अधिकार देश का दिन भी है बदलने वाला नया सूरज सबके लिए लाया ढेरो खुशियाँ हर तरफ है खुशियाँ बिखरी सबके आँगन महका नया सवेरा आया

हिंदी की दुर्दशा

एक और हिंदी दिवस आ गया और हमने हिंदी को  याद कर  लिया लिया  तो क्या मात्र हिंदी दिवस मना लेने से इतिश्री होगा  हिंदी  की   दुर्दशा का  क्या  कहना आज तो अंग्रेजी भी  हिंदी में मिलने लगी है   आलम यह है कि हर जगह  अंग्रेजी  का असर है अब तो हिंदी भी अंग्रेजी का गुलाम हो गयी है, आज हिंदी रोती है कि आने वाली मुझे कैसे समझेगी मात्र हिंदी दिवस पर हिंदी को याद कर लेना काफी नहीं हिंदी चीखकर कह रही है कि मुझे बचाओ ! मुझे बचाओ पर उसकी चीख सुनकर भी हम अनसुना कर देते है

नशा

नशा क्या है ? जो पीता है शराब क्या वही नशे में है  लगता है मानो आज सभी नशे में है, किसी को दौलत का नशा, किसी को शौरत का नशा, किसी को प्यार का नशा, किसी को सत्ता का नशा, ए  दोस्त! जो कहता है की मुझे नशा शराब का है वो कितना पागल है शराब से ज्यादा नशा तो दौलत, शौरत, सत्ता में है अगर न होती सत्ता तो, सत्ता मिलते ही लोग गरीबो को न भूल जाते नशा में आज ज़माना सारा है, और लोग कहते है की हम नशे में है

विरह वेदना

पति जब पत्नी से मिला पत्नी बोली, हे प्राणप्रिये तुम नहीं थे तो लगता था जीवन नहीं है हे प्रिये तुम्हे मेरी याद आई या नहीं पति बोला, तुम ही मेरा जीवन हो तुम्हारे बिना कुछ नहीं है मेरा जीवन हे प्रिये जब सावन का मौसम आता तो तुम्हारी याद बहुत आती थी दिन सूने सूने लगते थे पत्नी ने कहा प्रिये अब न जाना मुझे छोड़कर  विरह के दिन  नहीं कटते कुछ भी अच्छा नहीं लगता ना सजना  ना सवारना हे प्रिये तुम हो तो सब है अब दूर न होना मुझसे नहीं तो में नहीं रह पाऊँगी