संदेश

पर्यावरण

  आज समय  कह रहा है पर्यावरण बचाओ, पेड़ पॊधे कट रहे है वो विच्रारे कह रहे है मुझे मत काटो पर कोई  सुन रहा उनकी जब  गर्मी जयादा  पड़ती है तो ढूंढते सब पेड़ की छाव पर कट रहे है पेड़ हमारे सुख  रही है नदिया   बन रहे है पत्थरों के शहर जब   तक रहेंगे पेड़ हमारे मिलती रहेगी छाव  हमें हम   जा रहे है पर्यावरण से दूर जो देता है हमें  शीतलता पर हम न पॊधे लगाये तो कैसी  धरती  हमारी ये तो सोचो जीवन है उसमे जिसे हम काट रहे है उसका दर्द कौन  समझे न कह पाए कोई वो किसी से आओ हम संकल्प ले की हमें पेड़ लगाना है तभी  होगी धरा  सुंदर और बचेगा पर्यावरण  

गर्मी

 खिड़की  से  झाकता   सूरज  तपती  धरती आये  पसीना गर्मी   की  है बात  निराली  सब  होते घरो में बंद  और लेते आम का  मजा ना पढने की झंझट, ना  स्कूल जाना सूरज  देव ने  आखे  खोली  सबको  मिला उजाला सब करते मिल कर धमाल गर्मी में सब  खाते  आइसक्रीम हर मौसम  का  अपना मजा गर्मी हो सर्दी

प्यार भरी होली

होली का त्यौहार है रंगों की भरमार है सभी डूबे है   मस्ती में होली है भाई होली है, आसमान में रंग उड़ रहा, प्यार का रंग सब पर चढ़ रहा, बीच  सड़क में  टोली है, होली है भाई होली है, सब झूम  रहे है,  रंगों  की बौछार में, कोई  भांग की ठंडाई में खुश हैं, कोई पानी के गुब्बारे मे खुश है,  क्या बच्चे क्या बूढ़े, सब  रंगों में डूबे है, क्या  नेता  क्या अभिनेता हर तरफ है प्यार का रंग नफरत की कही जगह नहीं, ये होली का त्यौहार ऐसे ही बिखेरता रहे अपना प्यार का रंग ।। गरिमा 

होली

होली   आई खुशिया लायी,  चहकी चिड़िया डालो पर,  हर  तरफ  है खुशबू  पकवानों की सभी है मस्ती में  चूर होली आई होली आई, रंगों  में डूबा संसार हर तरफ है प्यार  का रंग सबके चेहरे लगते रंगीन,  इतने पावन पर्व पर भी क्यों नफरत का रंग लगाते क्यों खेलते खून की होली रंगों के इस त्यौहार को क्यों करते है बदनाम मस्ती में  खेलो होली रंग लगाओ गुझिया खाओ सब मिल ये त्यौहार मनाओ आई रे होली आई रे होली

नदी

नदी  बहती है  दो किनारे को  नहीं छू पाते दोनों किनारे   बहते रहते है, नदी का काम  है बहना  शांत तरीके से  नदी और जीवन कितनी सामान   है  जीवन भी इसी तरह बहता है  कितने भी तूफ़ान आ जाये  बस लड़ता रहता है  जैसे नदी में तूफ़ान आ जाते है  फिर भी वो बहती रहती है  तूफानों से लड़कर  उसी तरह जिन्दगी है  हर तूफ़ान का सामना करती है  हिम्मत नहीं हारती है   नदी से सीखना  होगा हमें  की हिम्मत नहीं हराना कभी  चाहे जो भी हो जाये  नदी की तरह शांत से बहते रहना है 

नारी तुझे प्रणाम

जीवन भर  सहती सजा यही तेरी है व्यथा नहीं तेरे मन में  कोई   पाप करती  तू सबको माफ़ तेरा जीवन सागर से महान,    चलते  रहना  तेरा काम     घर  को  तुम स्वर्ग बनाती रिश्तो को भी तुम  सजाती जैसे हो दिया की बाती पर फिर भी क्यों समझ  नहीं पाते तेरी को क्यों अबला बताते तो है जननी तू है महान खुद को भुलाकर जीती है सबके खुश  में खुश होती है अपने दर्द छुपाती  है फिर भी क्यों नहीं समझ पाते नारी की महानता को ऐसी नारी को मेरा प्रणाम 

वैलेंटाइन दिवस

फिजा का रंग बदलने लगा है हर तरफ प्यार का रंग छाने लगा है, सब पर छाया है प्यार  का खुमार हर कोई है  बेक़रार   करने को इज़हार अपने प्यार का पर प्यार क्या प्रेमी प्रमिका का ही होता है प्यार का इज़हार तो हम कर सकते है अपने माँ पिता जी  से, अपने भाई बहन से अपने गुरु से किसी से भी क्या वैलेंटाइन का मतलब प्रेमी प्रेमिका  का प्यार ही होता है, अगर इस बार सब ये संकल्प ले की वैलेंटाइन दिवस पर हम करेंगे अपने देश से प्यार तो होगा इस दिन का सम्मान