अमर तिरंगा, अमर वतन



ऐ वतन! तेरी शान को कभी न झुकने देंगे,

ऐ तिरंगे! तेरा मान कभी न कम होने देंगे।

वीरों ने तेरी आन पर प्राण न्योछावर किए,

माटी के लिए हँसकर हर दर्द उन्होंने सहे।


केसरिया रंग सिखाता त्याग और बलिदान,

श्वेत रंग देता जग को शांति का पैगाम।

हरा रंग धरती की हरियाली का सम्मान,

नीला चक्र कहता—चलते रहो, बढ़ते रहो महान।


सीमा पर जवान हमारे प्रहरी बन जाते हैं,

माँ भारती की खातिर हँसकर जान लुटाते हैं।

उनके शौर्य से ऊँचा तिरंगा लहराता है,

हर हिंदुस्तानी के दिल में देशप्रेम जगाता है।


अमर रहे तिरंगा, अमर रहे हिंदुस्तान,

वीरों के बलिदानों से बढ़ता देश का मान।

जन-जन की जुबां पर रहे भारत का जयगान,

ऐ तिरंगे! तुझ पर सदा कुर्बान मेरा वतन महान।

गरिमा लखनवी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे जाने दो

गणपति जी

स्वप्न बिकते है