आप हमे क्या मिले जिंदगी बदल गई,
आपका प्यार हमेशा बरसता रहा,
एक दूसरे को समझ कर आगे बढ़ते रहे,
आई बहुत बाधाएं आपका सहयोग मिलता रहा,
आपके साथ हमेशा यूं ही बरसता रहे,
हर मौसम आपका अहसास रहे,
आपका साथ हो तो जिंदगी बहुत खूबसूरत है,
आप से ही साज श्रृंगार हैं,
हर दिन होली रात दिवाली हैं,
हम तो आपकी परछाई हैं,
आप जहां होंगे हम वहीं होंगे,
हम दोनों का प्यार यूं ही महकता रहे,
आप मेरी जिन्दगी की सुहानी किताब हैं,
आप मेरे चांद में आपकी चांदनी हूं,
जिंदगी में कभी साथ ना छोड़ना,
हर पल हर घड़ी आपका प्यार हमेशा बरसता रहे।।
वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई
गरिमा लखनवी
टिप्पणियाँ