संदेश

ग्लोबल वार्मिंग

मानव कुछ नहीं समझ रहा है,   हरे भरे पेड़ काट रहा है। पत्थर के शहर बना रहा है, जीना  अपना दूभर कर रहा है। जब गर्मी बढ़ती है तो कहते है, हाय पेड़ क्यों नहीं लगाए, पानी क्यों  नहीं बचाया, धरती का पारा बढ़ रहा है। मानव उसमे झुलस रहा है, फिर भी हम पेड़ न लगाएंगे, ईंट पत्थरों का घर बनायेंगे। फिर क्यो हम भगवान को कोसते हैं, भगवान कुछ नहीं कर रहा है। जो कर रहे हैं हम कर रहे हैं, कहीं बाढ़ तो कहीं सुनामी आयेगी, प्रकृति से खिलवाड़ किया तो वो हमें सतायेगी। एसी जरूरी है, पेड़ नहीं, गाड़ी जरूरी है, हवा नहीं। सबको दोष दे देंगे, अपना दोष दिखाई नहीं देगा। गरिमा

प्यार का मौसम

प्यार का  मौसम बहुत सुहाना होता है, प्यार में भीग जाने का मन होता है। जिंदगी का हर लम्हा बहुत प्यारा होता है, प्यार का सपना बहुत प्यारा होता है। चाँद की चांदनी में डूब जाने का  मन होता है, प्यार की बारिश में भीगने का मन होता है। प्यार का रंग कुछ ऐसा चढ़ा मुझ पर, दौड़ कर गले लगाने का मन होता है। दिल में तुम्हारा नाम होता है, लबो पर तुम्हारा नाम होता है, धड़कने गुदगुदाने लगती है। नींद  में तुम्हारे ही ख्बाब आते है, प्यार में हम डूब डूब जाते है। बंद आखो में भी तुम्हारा ही चेहरा होता है, प्यार में हर रंग सुहाना लगता है। सावन में जब बरसात होती है, उस बारिश में तुम्हारे साथ भीग जाना चाहत हू। पर्याय का मौसम बहुत सुहाना होता है।। गरिमा

मतदान

आओ मतदान करे फिर से बदलाव करे लोकतंत्र की हो रही है शादी हम सब बन जाये बाराती वोट हमें डालना है जरुरी कोई शिकयत न रहे अधूरी हम सबको जगाना है मतदान सबको कराना  है अब तो जग जाओ तुम सब केवल वोट पर चर्चा न करे हवा बदलाव की आ रही है चुनाव की घंटी बज रही है लोकतंत्र का यह त्यौहार सब मिलकर मनाओ हरबार चुनाव नहीं है ये मतदान है नए भारत का निर्माण हम करे सारे विश्व में झंडा बुलंद हो भारत का जो सेवक हो उनको दो कमान भारत फिर से हो जाये महान गरिमा 

डेमक्रेसी

डेमोक्रेसी क्या है प्रियतम के वादों  की तरह होती है प्रियतम के वादे तो पूरे हो जाते है पर डेमोक्रेसी के वादे पूरे होते नहीं डेमोक्रेसी भाईचारे की तरह होती है जो होता तो है पर निभाया नहीं जाता डेमोक्रेसी का मतलब  आज़ादी होता है आज़ादी रामनाम की, आज़ादी हर काम की, आज़ादी लूटने की, आज़ादी सबको ठगने की आज़ादी समानता की आज़ादी अमीरो को अमीर बनाने की आज़ादी गरीबो को गरीब बनाने की डेमोक्रेसी का मतलब समानता भी होता है सामान विचारो से होता है प्रियतम के विचार तो मिल सकते है डेमोक्रेसी में कभी नहीं मिलते डेमोक्रेसी घर से दफ्तर तक होती है लोग एक दूसरे  पर चिल्लाते है डेमोक्रेसी बहुत तड़पाती  है बहुत इंतज़ार कराती है प्रियतम तो आ जाता है डेमोक्रेसी कभी नहीं आती गरिमा 

होली के रंग

होली के रंग भी कितने अच्छे होते है, होली के रंगो में उल्लास होता है, मौज मस्ती का त्यौहार होता है सारी  फ़िज़ा रंगीन लगती है एक दुसरे को रंग लगाओ कड़वाहट को दूर भगाओ प्रेम का त्यौहार है ये सब मिलजुल कर त्यौहार मनाओ होली सबके दिलो को रंगती  है नफरत पर रंगो की बरसात कर दे दो दिन की होती है जिंदगी तो क्यों पाले हम नफरत याद आती है बचपन की बाते कितना सुन्दर लगता है वो पल जब नाचते झूमते हम होली मानते थे पकवानो से मन भर जाता था गरीब बच्चो को रंग देते थे उनके चहरे  की मुस्कान मन मोह लेती थी उनको पकवान खिलाना बहुत अच्छा लगता था होली पर्व है उल्लास का गरिमा 

लोग क्या कहेंगे

आज हम सब इसी सोच में डूबे है, लोग क्या कहेंगे, अपने सपनो को पूरा न कर पाए, इसी सोच में डूब गए की लोग क्या कहेंगे  हम भीड़ से अलग चलकर अपनी पहचान बनाये, पर कुछ कर न पाए क्योकि लोग क्या कहेंगे प्यार करना चाह रहे थे, पर लोग क्या कहेंगे पढाई में अच्छे नम्बर आ गए, तो लोग क्या कहेंगे जीत पापा अगर डॉक्टर है और बेटा डॉक्टर न बन पाया, तो लोग क्या कहेंगे जब हम कुछ करने की सोचे उसका परिणाम कुछ भी आये पर लोग क्या कहंगे लोगो की बाते सुनकर अगर काम करना चाहे तो कुछ न कर पाएंगे जिसने अपना रास्ता खुद बनाया तो भी लोगो ने कहा की क्या इंसान है लोग कुछ भी कहे हमें अपना काम करना है लोग क्या कहेंगे में पढ़कर अपना जीवन व्यर्थ नहीं करना है लोग तो कहते है चाहे अच्छा करो या बुरा हमें अपनी मंजिल खुद बनानी है फिर लोग कुछ भी कहे गरिमा 

भारतीय सैनिको को सलाम

 माँ अपने सैनिक बेटे से कहती है - में तेरी जननी हूँ बेटा, भारत माँ तेरी असली माँ है इस भारत माँ पर कुरबान हो जा मेरी कोख को सुख दे दे बेटा अपनी माँ से कहता है- माँ तो जननी है मेरी, भारत माँ को सुख दूंगा जब भी माँ पर आएगी आफत दुश्मन का सीना छलनी कर दूंगा आज फिर कुछ साथियो को दुश्मन ने मार गिराया है में जाता हु माँ तेरी गोद से भारत माँ ने बुलाया है माँ कहती है- जाओ बेटा जल्दी जाओ, भारत माँ को आज़ाद कराना  है उन बेटो का बदला ले लो जिनको दुश्मन ने मार गिराया है बदला लेकर आना बेटा, दुश्मन को पीठ दिखाना न, मेरी कोख गर्व करेगी में तेरा राजतिलक करुँगी बेटा जाता है- आओ आओ दुश्मन आओ मैं  तुमको मार गिराता हूँ अपने भाइयों की शहादत का बदला लेकर जाता हूँ दुशमन को मार कर वापस बेटा आता है- माँ खुश होकर कहती है तूने मेरी कोख का मान रखा है गरिमा