लोग क्या कहेंगे

आज हम सब इसी सोच में डूबे है,
लोग क्या कहेंगे,
अपने सपनो को पूरा न कर पाए,
इसी सोच में डूब गए की लोग क्या कहेंगे
 हम भीड़ से अलग चलकर अपनी पहचान बनाये,
पर कुछ कर न पाए क्योकि लोग क्या कहेंगे
प्यार करना चाह रहे थे,
पर लोग क्या कहेंगे
पढाई में अच्छे नम्बर आ गए,
तो लोग क्या कहेंगे जीत
पापा अगर डॉक्टर है और बेटा डॉक्टर न बन पाया,
तो लोग क्या कहेंगे
जब हम कुछ करने की सोचे
उसका परिणाम कुछ भी आये
पर लोग क्या कहंगे
लोगो की बाते सुनकर
अगर काम करना चाहे
तो कुछ न कर पाएंगे
जिसने अपना रास्ता खुद बनाया
तो भी लोगो ने कहा की क्या इंसान है
लोग कुछ भी कहे हमें अपना काम करना है
लोग क्या कहेंगे में पढ़कर
अपना जीवन व्यर्थ नहीं करना है
लोग तो कहते है चाहे अच्छा करो या बुरा
हमें अपनी मंजिल खुद बनानी है
फिर लोग कुछ भी कहे
गरिमा 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे जाने दो

गाँधी व शास्त्री को नमन