जिंदगी की किताब

 

जिंदगी की किताब पर हर दिन कुछ नया लिखा जाता है,

हर पन्ना अपनी एक अलग कहानी कहता है।

यह एक ऐसी अनोखी किताब है,

जिसमें हर दिन कुछ न कुछ दर्ज होता है।

न जाने कितनी यादों के पन्ने इसमें सिमटे हैं,

कुछ सुख के, कुछ दुख के रंगों से लिपटे हैं।

इन सभी पन्नों को जोड़कर ही एक किताब बनती है,

जो जीवन के हर पल को अपने अंदर समेटती है।

बचपन की धुंधली सी यादें,

जवानी के रंगीन कुछ पन्ने,

और बुढ़ापे के शांत से अध्याय,

सब इसमें बड़े प्यार से सजे हैं।

यह जिंदगी की किताब बहुत अनमोल है,

हर किसी के जीवन का यह सबसे बड़ा मोल है।

गरिमा लखनवी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गणपति जी

नर्स दिवस