प्रभु कृपा

 प्रभु हम पर कृपा करना, प्रभु हम पर दया करना,

हम बालक हैं तेरे, दर्शन की कृपा करना।

हम आए हैं द्वार तेरे, चरणों में शीश झुकाने,

यदि हो जाए कोई भूल, हमको क्षमा करना।

प्रभु हम पर कृपा करना, प्रभु हम पर दया करना,

हम आए तेरे दर्शन को, अपना रूप दिखा देना।

मांगूँ क्या मैं तुझसे, बस इतनी कृपा रखना,

मेरे मन में हर पल तेरी सच्ची भक्ति रखना।

प्रभु हम पर कृपा करना, प्रभु हम पर दया करना,

यदि राह से भटक जाएँ, सही मार्ग दिखा देना।

अपनी कृपा सदा रखना, अपनी कृपा सदा रखना,

प्रभु हम पर दया करना, प्रभु हम पर कृपा करना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गणपति जी

नर्स दिवस