प्लेटलेट्स दान महान

 

नया ज़माना नये अनुसंधान,

आओ अब मिल करें प्लेटलेट्स का दान, 

आता यह गंभीर रोग में काम, 

जीवन बचाएं हम भी निष्काम,

निर्भयता से करो प्लेटलेट दान,

यह आता डेंगू और कैंसर से लड़ने के काम,

ना आती कोई कमजोरी 

72 घंटे बाद कर सकते दुबारा प्लेटलेट दान 

बीमारियों का बढ़ता प्रकोप,

आओ मिल करें प्लेटलेट दान 

मनुष्य बढ़ा सकता जीवन का मान 

प्लेटलेट्स दान कर पुण्य कमाए,

अनजानों को दें मुस्कान, 

प्लेटलेट्स दान करना बहुत आसान,

इससे ना हो कोई नुकसान,

प्रदेश में ऐसा न कोई अभियान, 

लोहिया संस्थान चला रहा यह अभियान,

प्लेटलेटस दान महादान महाभियान,

आओ हम सब लें आज संकल्प,

जिन्दगी को बचाने हम आगे आएंगे,

प्लेटलेट्स दान करके हम जीवन बचाएंगे।।

गरिमा लखनवी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुझे जाने दो

शादी और मौत में समानता