वट सावित्री व्रत


वट सावित्री का पावन व्रत,

सभी सुहागिन करती हैं,

हाथों में पूजा की थाली लेकर,

वट वृक्ष की वंदना करती हैं।

अखंड सुहाग बना रहे,

ऐसी मंगल कामना करती हैं,

हर जन्म में साथ मिले प्रिय का,

ईश्वर से प्रार्थना करती हैं।

घर में सुख-समृद्धि आए,

मन में यही अभिलाषा रहती है,

वट सावित्री का व्रत करके,

सुहाग की आभा बढ़ती है।

प्रेम, विश्वास और समर्पण का,

यह पावन पर्व कहलाता है,

सावित्री के अटल तप से,

नारी शक्ति का मान बढ़ाता है।

वट सावित्री व्रत की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

गरिमा लखनवी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गणपति जी

मुझे जाने दो