नमामि गंगे जीवन दयानी
जब हम गंगा मां का नाम लेते हैं तो हमें एक ऐसी नदी का ज्ञान होता है जिसे भागीरथी इस धरती पर लेकर आए थे। गंगा नदी का उद्गम स्थल उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय स्थित गंगोत्री धाम से हुआ था। गंगा एक बहुत ही पवित्र नदी है। जिसके पास आकर सुख और सुकून मिलता है। गंगा भारत में स्थित एक नदी है जो दक्षिण से पूर्व की ओर बहती है; गंगा नदी की लंबाई 2,525 किलोमीटर है और यह उत्तरी भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में बहती है। नदी के कई किनारे नेपाल में स्थित हैं, और इसकी दाहिनी सहायक नदी यमुना है। गंगा नदी बांग्लादेश में भी बहती है, जहाँ बांग्लादेश के लोग गंगा को पद्मा कहते हैं।
मेरा गंगा मैया से बहुत ही प्यारा रिश्ता है। मुझे इनके गोद में जाकर बड़ा सुकून मिलता है। ऐसा लगता है जैसे सारे दुख दर्द सब खत्म हो गए। हरिद्वार हो या बनारस कानपुर हो या प्रयागराज गंगा के किनारे बैठकर अपनी सारी दुख दर्द को भूल जाती हूं। लगता है जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। गंगा के लहरों से खेलने मुझे बहुत अच्छा लगता है, और उसमें वोटिंग करना पानी को हाथ से छूना ऐसा लगता है जैसे हम कहां चले आए।
गंगा में घंटे पर डाल कर बैठो तो लगता है सारी थकान मिट गई उसका पानी अमृत होता है
टिप्पणियाँ