शब्द
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
शब्द मौन है,
शब्द ही हंसाते हैं,
शब्द ही रुलाते हैं,
शब्द ही हमें बोलना सिखाते हैं।
शब्दों से ही हम किसी के दुश्मन बनते हैं,
शब्दों से ही हम किसी के मन में बनते हैं।
शब्द ही तो है जो हमे गर्त में ले जाते हैं,
शब्द ही हैं जो हमें गर्त से बचाते हैं।
शब्द भगवान से मिलाते हैं,
शब्द पापा का आशीर्वाद है,
शब्द मां का प्यार है,
शब्द दोस्तों का लाड है,
शब्द भाई बहनों का प्यार है।
शब्द स्वर्ग का रास्ता है,
शब्द ही आधार है।
तो ए मेरे दोस्तों!
शब्दों को बोलने से पहले कुछ तो सोचो,
शब्दों से किसी का दिल मत तोड़ो,
शब्दों से प्यार भरा दिल जोड़ो।।
गरिमा
टिप्पणियाँ