संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिव की महिमा

  शिव ही शक्ति शिव ही भक्ति,  शिव ही पूजा शिव ही सर्वस्व, शिव के सर पर गंगा सोहे,  शिव के माथे चंद्रमा विराजे, शरीर पर भस्म लपेटे,  ऐसे शिव की आज बारात निकली है,  मां पार्वती आस लगाए बैठी है, शिव आकर ले जाएंगे, मेरी सब कामना पूरी होगी, करेंगे हम सब मिलकर रुद्राभिषेक,  शिव मंत्रो का जाप करके, जीवन सरल बनाएंगे, शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर, सबके जीवन में सुख आएगा, शिव की कृपा बनी रहे सब पर,  यही शुभकामना हम देते हैं ||  महाशिवरात्रि की सभी को बहुत-बहुत बधाई|  गरिमा लखनवी

बसंत पंचमी

  पीली चुनर ओढ़ कर आयी ज्ञान की देवी, सूरज ने आंखें खोली चारों ओर फिजा महक गयी,  मौसम ने करवट ली,  सरसों के खेतों में पीली परिधान  बिछ गयी, मां सरस्वती की कृपा से अज्ञानता का अंधेरा दूर हो, ज्ञान बुद्धि और विवेक का मिले ढेर सारा आशीर्वाद, कोयल की  कूक से,  बगिया में बहार आई,  बसंत पंचमी का यह त्यौहार,  सब बच्चों को होता प्यारा,  मां सरस्वती का आशीर्वाद मिले,  यही ध्येेय हमारा, मां तू ही इस चेतन मन में,  करती ऊर्जा का संचार,  तेरी कृपा बरसती रहे,  हम सबका हो उद्धार,  चहूॅ और पीली फिजा करती मन को मनमोहक है, मां सरस्वती का अभिनंदन करें,  उनके चरणों में बंदन करें,  मां के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम|| बसंत पंचमी के सभी को हार्दिक शुभकामनाएं गरिमा  लखनवी

प्यार

  प्यार एक एहसास है,  जो दो दिलों को पास लाता है, प्यार दीवानगी है,  जिसमें दो दिल डूब जाते हैं, प्यार एक पूजा है,  जो राधा कृष्ण की तरह किया जाता है, प्यार एक कशिश है,  जो दो दिलों को एक दूसरे के करीब लाती है,  प्यार एक बरसात है, जो दो दिलों के  अंतर मन को भिगो देती है, प्यार आसमान है,  जो दो दिलों को अपने आगोश में ले लेती है,  प्यार सागर है,  जिसमें दो दिल आकर मिल जाते हैं, प्यार एक फूल है,  जो दिलों में खुशबू फैलाता है, प्यार एक एहसास है, जो दो दिलों को पास लाता है|| गरिमा  लखनवी