संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऐ दोस्त

बेवजह क्यों मुस्करा रहे हो तुम, किसकी राहों में अब जा रहे हो तुम। हमसे रूठे हो या कोई और सबब है, बिना बताए क्यूँ दूर जा रहे हो तुम। हमने समझा था अपना तुमको ही हमेशा, फिर भी बेगाना हमें बना रहे हो तुम। हर शाम तुम्हारे साथ गुजरनी थी जो, उस वादे से भी मुँह मोड़ जा रहे हो तुम। कितने सपनों की नींव रखी थी हमने, एक भी सपना पूरा न कर सके तुम। ऐ दोस्त, तुम ही जिंदगी के हसीन पल हो, फिर क्यों किसी और की तरफ झुक रहे हो तुम। बेवजह क्यों मुस्करा रहे हो तुम, आख़िर किसके पास जा रहे हो तुम। — गरिमा लखनवी

प्यार

 दर्द में डूबी हुई आंखें दिखाऊं कैसे, प्यार का आपसे इज़हार छुपाऊं कैसे। मौत आती है मगर कोई तमन्ना लेकर, जिंदगी बोल तुझे जीना सिखाऊं कैसे। रात आती है हमेशा तेरी यादें लेकर, ये बता यादों को इस दिल से मिटाऊं कैसे। मुझको आवाज़ लगाते हैं दुखों के साए ज़िंदगी मैं तुझे खुशियों से सजाऊं कैसे। पांव जकड़े हैं मेरे बेड़ियां मजबूरी की तू ही बतला कि तेरे पास मैं आऊं कैसे गरिमा