संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गणपति जी

  प्रथम पूज्य गणपति तुम्हें वंदन हो हे गणपति इस वर्ष तुम जब आना,  अपने साथ रिद्धि सिद्धि लाना,  खुशियों के बादल बिखेर जाना, भाई भाई में प्यार जगा जाना, हर तरफ प्यार की बरसात कर जाना,  हे गणपति इस वर्ष तुम जब आना,  हर घर में सुख समृद्धि की बरसात कर जाना,  सभी के दिलों में प्यार की ज्योति जगा जाना,  बच्चों के दिलों में भक्ति की भावना जगा जाना, हे गणपति इस वर्ष तुम जब आना, मात पिता की सेवा करने का सभी में एहसास जगह जाना, महिलाओं में शक्ति का एहसास जगा जाना, भ्रष्टाचार खत्म हो यह एहसास जगह जाना, हे गणपति इस वर्ष तुम जब आना।। गरिमा लखनवी