चौथा मौसम

भारत में चौथा मौसम भी होता है 
जो हर पाँच साल में आता है 
 ये मौसम सबसे अच्छा होता है 
क्योकि इसमें कुछ नए वादे होते है,
जो पाचवे साल ही याद आते है 
जनता बेचारी सोचती है 
की ये मौसम क्यों आता है 
कोई अच्छा काम करे तो भी बुराई होती है 
बार बार वही चुन कर आता है 
जिसके पास वादे होते है 
जनता को लुभाने के लिए 
इस पाँचवे मौसम में तो एक नया वादा आया है 
नोटबंदी से जिनको नुकसान हुआ 
सब उनके साथ है 
इस बार का मौसम जो आ रहा है 
वो क्या रंग लायेगा ?
ये कोई नहीं जानता 
- गरिमा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वप्न बिकते है

मुझे जाने दो

राखी का बंधन