संदेश

मार्च, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्यार भरी होली

होली का त्यौहार है रंगों की भरमार है सभी डूबे है   मस्ती में होली है भाई होली है, आसमान में रंग उड़ रहा, प्यार का रंग सब पर चढ़ रहा, बीच  सड़क में  टोली है, होली है भाई होली है, सब झूम  रहे है,  रंगों  की बौछार में, कोई  भांग की ठंडाई में खुश हैं, कोई पानी के गुब्बारे मे खुश है,  क्या बच्चे क्या बूढ़े, सब  रंगों में डूबे है, क्या  नेता  क्या अभिनेता हर तरफ है प्यार का रंग नफरत की कही जगह नहीं, ये होली का त्यौहार ऐसे ही बिखेरता रहे अपना प्यार का रंग ।। गरिमा 

होली

होली   आई खुशिया लायी,  चहकी चिड़िया डालो पर,  हर  तरफ  है खुशबू  पकवानों की सभी है मस्ती में  चूर होली आई होली आई, रंगों  में डूबा संसार हर तरफ है प्यार  का रंग सबके चेहरे लगते रंगीन,  इतने पावन पर्व पर भी क्यों नफरत का रंग लगाते क्यों खेलते खून की होली रंगों के इस त्यौहार को क्यों करते है बदनाम मस्ती में  खेलो होली रंग लगाओ गुझिया खाओ सब मिल ये त्यौहार मनाओ आई रे होली आई रे होली